प्रयागराज , मई 12 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि बिहरिया कस्बे में टकटई गांव निवासी रामलाल (65) अपनी साइकिल से शिवराजपुर की ओर से घर लौट रहे थे कि रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल रामलाल की मौके पर ही मौत हो गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित