प्रयागराज , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।

पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शांति समिति, दुर्गा पूजा और रामलीला समितियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। थानों में धर्मगुरुओं और समितियों के साथ बैठकें भी हुई थीं।क्योंकि आज से दस दिन तक पत्थरचट्टी और पजावा रामलीला कमेटी के द्वारा दोनों तरफ से आम लक्ष्मण और सीता माता की भव्य झांकी निकाली जाती है जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बैठकों के माध्यम से जुलूसों के दौरान सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।

सीसीटीवी कैमरे, महिला पुलिस की तैनाती और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।डीसीपी सागर जैन ने आज रविवार को बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में पीएसी की एक बटालियन, और महिला पुलिस और एंटी रोमियो टीम तैनात रहेगी। पैदल मार्च और ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। सादे कपड़ों में भी टीमें नजर रखेंगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।मेले में देर रात तक झांकियां निकलती हैं और भोर की चौकी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहती है।जिसको लेकर प्रशासन सतर्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित