प्रयागराज , मई 20 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में बुधवार सुबह डॉक्टरों और वकीलों के बीच हुयी कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी। दरअसल, आज सुबह एक घायल महिला अधिवक्ता को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान इलाज को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

महिला अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर में उनके साथ अभद्रता की गई। उनका कहना है कि उन्हें बाल पकड़ कर घसीटा गया और पीटा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित