प्रयागराज , सितम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अक्टूबर को प्रयागराज के संभावित दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दो आयोजनों में शामिल हो सकते हैं।सबसे पहले मुख्यमंत्री मसुरियादीन इंटर कॉलेज पहुंचकर वहां स्थापित प्रतिमा का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके बाद एनी बेसेंट के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सोमवार देर रात को दोनों आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।आगंतुकों की सुविधाओं को लेकर भी व्यवस्थाएं देखी गईं। संबंधित विभागों को सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित