प्रयागराज , अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक 67 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार देर शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह घटना डेज मेडिक लतिराहा यूनाइटेड चौकी के पास स्थित एक निजी उद्योग कंपनी के गेट पर हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक बकाया राशि लेने कंपनी गया था लेकिन पैसा न मिलने पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान रमेश मिश्रा (67) पुत्र स्वर्गीय राम निरंजन मिश्रा के रूप में हुई है, जो चटकहना, लवायन खुर्द, औद्योगिक क्षेत्र, प्रयागराज के निवासी थे। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा अनुराग मिश्रा और दो बेटियां शामिल हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है।

औद्योगिक थाना प्रभारी कमलेश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित