प्रयागराज , सितंबर 9 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के झारी गांव में मंगलवार देर रात भाजपा ब्लॉक प्रमुख के घर चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

चोर रात करीब दो बजे घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत कई कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस सूत्राें ने बताया कि प्रयागराज के प्रतापपुर से भाजपा के ब्लाक प्रमुख शैलेश यादव के घर हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित