प्रयागराज , अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में औद्योगिक थाना पुलिस ने बैग से गहने चोरी करने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में आसिफ सिद्दीकी, सलमान,प्रदीप भारतीय और उमेश कुमार वैश्य शामिल हैं। मामले में नैनी के शिवाजी पार्क एडीए कॉलोनी निवासी सतेन्द्र दूबे ने तहरीर देकर बताया था कि एक ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बैग से गहने चोरी कर लिए थे। घटना के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी से संबंधित 36 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित