प्रयागराज , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण औता ऊंचडीह सोनाका तारा और आसपास के इलाकों में कटी हुई सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की फसलें खेत में ही बारिश के कारण बर्बाद हो गई। ग्राम पट्टी नाथ राय के सुमेरी का पुरा निवासी किसान ने बताया कि उन्होंने लगभग 21 बिस्सा जमीन पर सरसों की खेती की थी। उनकी फसल कट चुकी थी और शुक्रवार को ही उसकी श्रेसिंग होनी थी। हालांकि, अचानक हुई बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और अब फसल पूरी तरह से खराब होने की आशंका है।
इसी तरह, एक अन्य किसान राम बहादुर ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि कुछ समय पहले धान की फसल को भी इसी तरह बारिश के कारण नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि धान की फसल काटने के बाद बारिश से वह भी नष्ट हो गई थी। अब एक बार फिर बेमौसम बारिश ने सरसों की फसल को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है, जिससे हम किसानो को काफी नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित