प्रयागराज , अप्रैल 29 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के बरसवल गांव में आज दोपहर तेज आंधी बारिश की वजह से आकाशीय बिजली गिरने से दो बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय रिमझिम बारिश हो रही थी। बरसवल गांव निवासी राम निरंजन आदिवासी अपनी बकरियों को खेत में चरा रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरी लेकिन वो बाल बाल बच गए लेकिन उनकी दो बकरी आकाशीय बिजली से झुलस गई और मौके पर मौत हो गई।

राम निरंजन आदिवासी ने बताया कि बारिश शुरू होने पर उन्होंने बकरियों को खेत में छोड़कर पास के एक मकान में शरण ली थी। इसी दौरान तेज कड़कड़ाहट के साथ बिजली गिरी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि दो बकरियां मृत पड़ी थीं और एक तड़प रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित