प्रयागराज , मई 27 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मेजा के रामनगर निवासी राजेश कुमार (38) मजदूरी का काम करते थे। हादसे के समय उनके साथ तिवारी का पूरा निवासी लवकुश (20) भी था। दोनों उंचडीह बाजार के सोनार का तारा के पास से बाइक पर जा रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश कुमार को शहर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित