प्रयागराज , मई 28 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-76 पर स्थित फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर बाइक रेलिंग से टकरा गई, जिससे युवक पुल के नीचे जा गिरा। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि नैनी क्षेत्र में एडीए निवासी कृष्णकांत गौतम (28) देर रात अपनी बुलेट बाइक से मिर्जापुर जा रहे थे कि प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर मेजारोड फ्लाईओवर के बीच उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कृष्णकांत पुल के नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय राहगीरों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित