प्रयागराज , सितंबर 16 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मोहतशिमगंज की प्राचीन गणेश मंदिर में बुधवार को सार्वजनिक गणेश पूजा का आयोजन किया गया। पूजा पंडाल में भगवान गणेश की विधि-विधान से आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, और स्थानीय लोग मौजूद थे। आरती के बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को भक्तिमय और उत्साह से भर दिया।श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती में हिस्सा लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम की गईं, जिन्हें देखने के लिए पंडाल में काफी भीड़ दिखी। पूरे आयोजन के दौरान पंडाल में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।

इस गणेश पूजा के आयोजन मे भक्ति सक्सेना अनुराग सक्सेना,बृजेश श्रीवास्तव विमल श्रीवास्तव कमलेश श्रीवास्तव आर्यन श्रीवास्तव(इलू ) सोनल श्रीवास्तव पदमाकार श्रीवास्तव हिमांशु वर्मा मुकेश मोहित वंश लाला आकाश सहित तमाम क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। आयोजक बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस सार्वजनिक गणेश पूजा का मकसद क्षेत्र के लोगों को एक साथ लाना और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना है। कार्यक्रम में आए लोगों ने गणेश पूजा में हिस्सा लिया और आयोजन की तारीफ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित