प्रयागराज , सितंबर 20 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दरोगा की 33 साल की पत्नी कंचन का शव फंदे से लटका मिला। वह हाई कोर्ट में अधिवक्ता थीं। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी।
बताया जा रहा है किसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद दरोगा ने अधिवक्ता के घरवालों को बुलाया था। इसमें उन्होंने कंचन का समझाया। इसके बाद वह वापस लौट गए। रात में कंचन ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना धूमनगंज के पारस ग्रीन अपार्टमेंट की है।
कानपुर के रहने वाले जितेंद्र सिंह ने बताया कि मैं 2023 बैच के दरोगा हूं। वर्तमान में धूमनगंज थाने में तैनात हूं। वर्तमान समय में मैं अपनी पत्नी के साथ पारस ग्रीन अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहता था।जितेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले 5 दिनों से किसी बात को लेकर हम दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
इसी के बाद कंचन के माता-पिता कानपुर से प्रयागराज आए थे।कंचन को समझाने के बाद रात करीब आठ बजे वह लोग वापस चले गए। उनके जाने के बाद कंचन एक कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आईं तो मैं उसे बुलाने गया।उसे आवाज दी, मगर अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। मैंने दरवाजा खटखटाया। मगर दरवाजा नहीं खुला। फिर मैंने जोर से दरवाजे पर धक्का मारा तो वह खुल गया। मैंने देखा कि कंचन फंदे पर लटकी थी। मैंने कंचन को तत्काल फंदे से नीचे उतारा।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए।पुलिस के अनुसार, दरोगा और कंचन की मुलाकात कॉलेज में परीक्षा देने के दौरान हुई थी। दरअसल, वह एलएलबी की परीक्षा देने जिस कॉलेज में गई थी। उस कॉलेज का संचालन दरोगा का परिवार करता है। यहां दोनों में बातचीत हुई और एक दूसरे को नंबर शेयर कर लिए। इसके बाद फोन पर बात होने लगी। कुछ दिनों में दोस्ती अफेयर में बदल गई और करीब 10 महीने पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली। 5 दिन पहले किसी बात को लेकर कंचन और दरोगा के बीच विवाद हो गया।
बात बिगड़ी तो दरोगा जितेंद्र ने कानपुर से कंचन के घरवालों को बुला लिया। शनिवार रात कंचन के घरवाले चले गए। दरोगा जितेंद्र ने बताया कि रात करीब 11:45 बजे मेरे एक पारिवारिक मित्र ने मुझे फोन किया। कहा कि मेरी पत्नी कंचन ने उन्हें एक मैसेज भेजा है। इसमें उसने लिखा है कि वह सुसाइड करने जा रही है। इसके बाद मैं दौड़कर उसके कमरे पर गया तो वह अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित