प्रयागराज , जनवरी 25 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नैनी इलाके के इंदलपुर गांव में शनिवार की देर रात जलकल विभाग में ऑपरेटर के पद पर काम करने वाले कर्मचारी ने पत्नी से विवाद करने के बाद शराब के नशे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आज सुबह पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। नैनी के इंदलपुर गांव निवासी इंद्रजीत (36) पिता की मौत के बाद जलकल विभाग में ऑपरेटर के पद पर नौकरी पाया था। इंद्रजीत के दो और भाई हैं। वह भी जलकल विभाग में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में मां पत्नी आशा और चार बेटे है।

घर वालों के मुताबिक इंद्रजीत रोज शराब पीकर घर आते थे।अपनी पत्नी आशा से विवाद करते थे। इंद्रजीत के साले गोलू ने बताया कि शनिवार की रात उसके जीजा इंद्रजीत शराब के नशे में घर पर थे। इस दौरान उसने बहन से मारपीट भी की। जिसके बाद बहन अपने ज्येष्ठ योगेन्द्र के घर चली गई और मारपीट की बात बताई। उस दौरान पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने रात 12 बजे घर का दरवाजा खुला देखा तो उसे शक हुआ।इसके बाद वह अंदर जाकर देखा तो इंद्रजीत अपने कमरे में शर्ट का फंदा बनाकर फंखे से लटक रहा था। वह भागकर इंद्रजीत के बड़े भाई योगेंद्र के घर पहुंचा और जानकारी दे दी।

इसके बाद सभी लोग तत्काल पहुंचे और किसी तरह दरवाजे को खोलकर शव को फंदे से उतारकर सूचना पुलिस को कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम रविवार सुबह पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मृतक के साले गोलू ने बताया कि पहले भी कई बार मारपीट के मामले में नैनी थाने पर शिकायत की गई थी। इसके अलावा महिला थाने में भी शिकायत की गई थी। लेकिन वह आए दिन शराब के नशे में मारपीट किया करते थे। पुलिस सूत्रो के अनुसार जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित