प्रयागराज , अक्टूबर 08 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मे भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को मशाल जुलूस निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी वरुण चौधरी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल से लेकर सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेस नेताओं ने मशाल जुलूस में वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा है।

कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने बड़ी संख्या में शिरकत की। मशाल जुलूस में कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर बैनर लेकर एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।

प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी वरुण चौधरी ने इसे आम मतदाता के संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। वरुण चौधरी ने कहा कि वोट के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। कहा कि वोटर लिस्ट में मनमाने तरीके से बदलाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यदि मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ जारी रहा तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित