प्रयागराज, 06 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के आल्हापुर पानी टंकी के पास अनियंत्रित कार ने एक महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि अल्लापुर पानी टंकी के पास महिला कुछ सामान लेने के लिए जा रही थी तभी अनियंत्रित कार ने उसको टक्कर मार दी।

वहीं परिजन और स्थानी लोगों ने पानी टंकी के पास चक्का जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं और चालक को गिरफ्तार करने की भी मांग की जा रही है। मौके पर पुलिस बल पहुंची है और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है हालांकि परिवार वालों का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता तब तक हम लोग इसी तरह विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित