प्रयागराज , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को रमजान महीने के आखिरी जुमे में अलविदा की नमाज पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे,सिविल लाइंस स्थित हरी मस्जिद और चौक स्थित जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में अदा की गई। नमाज,शांति और सौहार्द्र के साथ अदा की गई, इसके साथ ही शिया मस्जिदों में भी नमाजियों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की।
मस्जिदों से नमाज पढ़ कर बाहर निकले नमाजियों को हिंदू, मुस्लिम और सिखों ने मिलकर ईद की मुबारकबाद दी,इस मौके पर लोगों ने कहा कि संगम नगरी प्रयागराज शहर गंगा जमुना तहजीब के लिए जाना जाता है,अलविदा जुमे की नमाज में भी एक बार फिर से गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित