प्रयागराज , सितंबर 20 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पुलिस विभाग मे बड़ा फेरबदल किया गया है। जहाँ यूपी में आईपीएस अधिकारियों के बड़े तबादले के बीच प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात सोनम कुमार को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है।
वहीं वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की अपर पुलिस उपायुक्त श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। श्रुति श्रीवास्तव नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा की पत्नी है।आईपीएस आरआर-2016 बैच के सोनम कुमार अभी पुलिस कमिश्नरेट आगरा में डीसीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। इससे कमिश्नरेट की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम में नया बदलाव होगा।
आईपीएस आर आर-2020 बैच की श्रुति श्रीवास्तव अभी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात हैं। नई सूची में उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। प्रयागराज कुंभ के दौरान श्रुति ने काशी आने पर फ़िल्म अभिनेत्री रवीना टंडन का इंटरव्यू भी किया था।वही प्रयागराज कमिश्नरेट में डीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे नीरज कुमार पांडेय की भी तैनाती बदली गई है।
आईपीएस एसपीएस-2016 बैच के नीरज कुमार पांडेय को अब पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज बनाया गया है। वह इससे पहले प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित