पटना , मई 31 -- पने आगामी प्रमोशनल टूर की शुरुआत से पहले अभिनेत्री संचिता बासु ने आध्यात्मिकता का सहारा लेते हुए पटना में गंगा आरती में भाग लिया और अपने नए प्रोजेक्ट की सफलता के लिए मां गंगा से आशीर्वाद लिया। संचिता बासु ने पटना के प्रसिद्ध गंगा घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिवत रूप से गंगा आरती में हिस्सा लिया।उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट "ठुकरा के मेरा प्यार " सीजन-2 की सफलता और दर्शकों से बेहतर प्रतिक्रिया मिलने की कामना की।
उनका यह आध्यात्मिक अंदाज घाट पर मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया और माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां प्रशंसक उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं।लोग इसे आस्था और परंपरा से जुड़ा सकारात्मक कदम बता रहे हैं।
गौरतलब है कि "ठुकरा के मेरा प्यार " सीजन-2 को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में प्रमोशनल टूर से पहले बासु का यह आध्यात्मिक अंदाज उनके प्रोजेक्ट के प्रति एक सकारात्मक माहौल बनाने वाला माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित