पटना , सितंबर 07 -- िहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के प्रथम अपीलीय प्राधिकार के रूप में प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने पटना, बक्सर, रोहतास, नालंदा, भोजपुर एवं कैमूर जिलों से संबंधित 27 मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अधिकांश मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक जांच एवं प्रतिवेदन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सुनवाई के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नालंदा जिले की गीता देवी के एमडीएम रसोइया के रूप में सेवा बरकरार रखने से संबंधित मामले में प्रमंडलीय आयुक्त ने जिलाधिकारी, नालंदा को पूरे मामले की जांच कराते हुए गीता देवी की जन्म तिथि का विनिश्चय कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित