बारां , जून 01 -- राजस्थान के ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा एवं जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी पांच जून को बारां जिले के प्रवास पर रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर भंवरलाल जनागल ने सोमवार को बताया कि श्री देवासी पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे जिले में राज्य सरकार द्वारा आयोजित वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत जल संरक्षण अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे एवं इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित