नयी दिल्ली , जुलाई 22 -- कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बुधवार को संसद भवन के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही एक घन्टे के लिए स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्र हुए। उन्होंने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर श्री प्रधान को बर्खास्त करने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि छात्रों पर हो रहे अन्याय की मूल वजह प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं हैं और इसके लिए शिक्षा मंत्री ही पूरी तरह जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए श्री प्रधान को हटाया जाना चाहिए। सांसदों के हाथों में 'धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो' जैसे नारे लिखी तख्तियां भी थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित