पटना , जुलाई 27 -- ूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है और इस दिशा ने वे लगातार कार्य कर रहे है।श्री प्रसाद ने आज यहां एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में छात्रों एवं युवाओं के साथ संवाद किया।

संवाद के दौरान सांसद श्री प्रसाद ने छात्रों की समस्याओं, आकांक्षाओं और करियर को लेकर उठ रहे सवालों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने छात्रों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग बताया।

श्री प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के कौशल विकास, स्टार्टअप और रोजगार सृजन के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि "नई शिक्षा नीति और डिजिटल इंडिया ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के अभूतपूर्व अवसर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी युवाओं को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है और इस दिशा ने वे लगातार कार्य कर रहे है।

श्री प्रसाद ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह द्वारा प्रस्तुत "सार्वजनिक परीक्षा पेपर लीक रोकथाम विधेयक 2024" के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कानून पेपर लीक जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाकर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करेगा।

कार्यक्रम के अंत में श्री प्रसाद ने संस्थान के शिक्षकों और प्रबंधन को छात्रों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर संस्थान के संचालक विपिन सिंह सहित शिक्षकगण भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित