नयी दिल्ली , मार्च 10 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की है।
श्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किये एक संदेश में श्री अब्दुल्ला को शुभकामनाएं भेजीं। श्री मोदी ने लिखा, "जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला जी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।"जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला पिछले दो दशकों से अधिक समय से इस क्षेत्र की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। वह इससे पहले 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं और उन्होंने सांसद के रूप में लोकसभा में भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित