पटना , अक्टूबर 07 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में उनके जीवन, संघर्ष, जनसेवा और उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पड़ावों, संघर्ष के दिनों, सामाजिक सरोकारों, जनसेवा से जुड़े कार्यों तथा सार्वजनिक जीवन के विभिन्न प्रसंगों को तस्वीरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें उनके राजनीतिक जीवन की यात्रा तथा देश के विकास के लिए किए गए प्रयासों से जुड़े प्रसंगों को भी स्थान दिया गया है।

इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े ऐसे कई प्रसंगों को शामिल किया गया है, जिनमें उनके सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा से संबंधित गतिविधियों को दर्शाया गया है। तस्वीरों के माध्यम से उनके जीवन की विभिन्न अवस्थाओं और सार्वजनिक जीवन की यात्रा को क्रमबद्ध रूप से प्रस्तुत किया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में भी प्रदर्शनी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग प्रदेश कार्यालय पहुंचकर तस्वीरों के माध्यम से प्रधानमंत्री के जीवन और सार्वजनिक यात्रा से जुड़े प्रसंगों का अवलोकन कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित