समस्तीपुर , मई 30 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर बिहार में भी दिखने लगा है और इसी क्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दामोदर रावत शनिवार को जिला 20 सूत्री की बैठक मे भाग लें के लिए पटना से समस्तीपुर इंटरसिटी रेलगाड़ी से पहुंचे।
मंत्री श्री रावत ने समस्तीपुर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस समय ईरान-अमेरिका -इजराइल युद्ध की वजह से पूरी दुनिया तेल के संकट से गुजर रही है और प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से पेट्रोलियम पदार्थ की बचत करने की सकारात्मक अपील की है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी की अपील का अनुसरण करते हुए वह आज 20 सूत्री की बैठक मे शामिल होने के लिए रेलगाड़ी से समस्तीपुर पहुंचे है।
श्री रावत ने कहा कि बिहार मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी प्रधानमंत्री की अपील का ध्यान रखते हुए इंधन के बचाव पर ध्यान दे रहे हैं।
मंत्री का समस्तीपुर स्टेशन पर जदयू की विधायक अश्वमेध देवी एवं जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और इस अवसर पर स्थानीय नेताओं में मंत्री की इस पहल की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित