, Nov. 9 -- श्री सरावगी ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की स्थापना हुई और आधारभूत संरचना में व्यापक बदलाव आया। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सुशासन से समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा युवाओं को अपने प्रदेश में ही रोजगार और स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर मिलें।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 21 नवंबर को बिदुपुर सिक्सलेन पुल का उद्घाटन भी करेंगे। यह आमस-दरभंगा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से जुड़ा महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके शुरू होने से उत्तर बिहार और मिथिलांचल में विकास की नई संभावनाएं विकसित होंगी।

आवागमन सुगम होने से व्यापार, उद्योग, कृषि और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा।

श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा बिहार की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। यह सरकारी कार्यक्रम है, लेकिन एनडीए के सभी घटक दल आपसी समन्वय और सहभागिता के साथ इसकी सफलता के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित