मोदी काशी सौगातवाराणसी , अप्रैल 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे और छह हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी बरेका ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो अमृत भारत ट्रेनों को बनारस- पुणे (हडपसर) एवं अयोध्या- मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। श्री मोदी 150 से ज्यादा परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, जिनमें 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की 100 से ज्यादा योजनाओं का शिलान्यास और 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की 45 से अधिक योजनाओं का लोकार्पण शामिल होगा।

बड़ी योजनाओं में 2,464.46 करोड़ रुपये की गंगा पर रेल-रोड ब्रिज, 315.48 करोड़ रुपये के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल परिसर में 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 1,582.99 करोड़ रुपये की सीवर और जलापूर्ति, 150.36 करोड़ रुपये के कमिश्नरी कंपाउंड में बनने वाले इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास करेंगे।

लोकार्पण में सबसे प्रमुख 308 करोड़ रुपये का एसटीपी वर्क, 277.63 करोड़ रुपये का रोड प्रोजेक्ट, सारनाथ स्थित 45.91 करोड़ रुपये का सोवा रिग्पा अस्पताल शामिल है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री जब काशी आते हैं तो काशीवासियों और देश को सौगात देते है। इस बार भी वो हजारों करोड़ रूपये का सौगात देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित