सुकमा , सितंबर 22 -- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता गर्भवती एवं धात्री माताओं की पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायक साबित हो रही है। योजना की लाभार्थी शीला कर्मा को पांच हजार रुपये की सहायता मिलने से गर्भावस्था और प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की देखभाल में मदद मिली।

नगर पालिका परिषद सुकमा के देवी चौक निवासी शीला कर्मा को योजना के तहत पांच हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिली। उन्होंने इस राशि का उपयोग पौष्टिक आहार, दवाइयों और अन्य आवश्यक सामग्री की खरीद में किया। इससे गर्भावस्था के दौरान उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के साथ नवजात शिशु के पोषण और देखभाल में भी परिवार को आर्थिक सहारा मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित