वाराणसी , सितंबर 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित वाराणसी आगमन एवं प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों के मद्देनजर सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप पटेल, महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, मंच एवं सभागार की तैयारियों, आगंतुकों के आवागमन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई।

अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करने तथा कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित