वाराणसी , सितंबर 13 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक काशी में एक माह का 'सेवा संकल्प अभियान' आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 13 जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ 'काशी-वडनगर यात्रा' का भी आयोजन होगा।

महानगर कार्यालय गुलाब बाग में रविवार को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों को लेकर व्यवस्था टोली की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल ने पदाधिकारियों से संवाद किया। महापौर अशोक तिवारी ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित