पटना , सितम्बर 17 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
श्री चौधरी ने इसके बाद पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं पटना हवाई अड्डा में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों द्वारा गंगा आरती भी की गई। पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पद्मश्री डॉ. आर०एन० सिंह, पद्मश्री डॉ. शांति राय, पद्मश्री डॉ.विजय प्रकाश, पद्मश्री डॉ. जे.के.सिंह को अंगवस्त्र एवं हरित पौधा प्रदान कर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित