, Aug. 27 -- . कृषि मंत्री ने कहा कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर फसल क्षति का त्वरित आकलन कर विभाग को समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई शीघ्र की जा सके। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के पदाधिकारी स्थानीय प्रशासन, जल संसाधन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें तथा नेपाल से आने वाली किसी भी सूचना अथवा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि को गंभीरता से लेते हुए बिना किसी विलंब के आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
श्री सिन्हा ने कहा कि किसान संकट की घड़ी में किसान अकेला महसूस न करें, यह सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि वे केवल कार्यालय से स्थिति की समीक्षा करें के बदले सतत् रूप से स्थलीय निरीक्षण करें और किसानों की समस्याएं सुनें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित