भोपाल , मई 20 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई करने की घोषणा की है।

डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक गेहूं खरीदी करने वाला राज्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गेहूं खरीदी का लक्ष्य 75 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया गया था, जिसकी खरीदी सरकार के माध्यम से की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेहूं उपार्जन की अवधि पांच दिन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित