पटना, जून 16 -- कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार के निर्देश पर उनके विभाग ने गृह विभाग को पत्र लिख कर अश्लील, द्विअर्थी एवं जातिसूचक गीतों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने का अनुरोध किया है।

श्री कुमार ने आज कहा कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले अश्लील, द्विअर्थी एवं जातिसूचक गीतों के प्रसारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए कला एवं संस्कृति विभाग गंभीर है और इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग ने गृह विभाग को पत्र प्रेषित कर ऐसे गीतों के सार्वजनिक प्रसारण पर सख्त निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित