भागलपुर, मई 14 -- बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने गुरूवार को कहा कि प्रदेश के सभी पुल-पुलियों के बेहतर रखरखाव के लिए 'हेल्थ कार्ड ' बनाया जाएगा।

मंत्री श्री शैलेन्द्र ने आज विक्रमशिला गंगा पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पुल - पुलियों के लिए बनने वाले हेल्थ कार्ड में उसके निर्माण से लेकर निर्धारित आयु अवधि तक की सारी विवरणी रहेगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।वहीं सड़क के मामले में भागलपुर सहित समूचे प्रदेश में तेजी से गुणवत्तापूर्ण काम होंगे। उन्होंने बताया कि भागलपुर के विक्रमशिला गंगा पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बेली ब्रिज का निर्माण करते हुए इस माह के अंत तक आवागमन चालू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित