भोपाल , अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। भारत सरकार द्वारा की गई इस घोषणा पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने पदक से सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। पदकों का वितरण 15 अगस्त 2027 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया जाएगा।

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार भदौरिया तथा आरक्षक राज लोचन प्रसाद दुबे का चयन किया गया है।

सराहनीय सेवा पदक के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भगवानी, निरीक्षक हरनारायण जायसवाल, निरीक्षक विजय चौधरी, निरीक्षक अमित जैन, निरीक्षक अनीता कदम, निरीक्षक रजनी तिवारी, उप निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, सहायक उप निरीक्षक दिनेश चंद नागर, सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बैस, प्रधान आरक्षक भास्कर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक भाग सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक सत्य नारायण यादव, आरक्षक संतोष कुमार नायक तथा आरक्षक संतोष कुमार परिहार का चयन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित