पटना , मई 08 -- बिहार नव नियुक्त शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को विभाग में पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

श्री तिवारी ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुख बनाने के लिए काई निर्देश दिए।

बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समयबद्ध एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत किया जाए तथा शिक्षकों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो।

श्री तिवारी ने विभाग में एक सशक्त सिंगल विंडो सिस्टम विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन एवं शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित