पटना , फरवरी 24 -- िहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश स्तर पर तीन सदस्यीय प्रोटोकॉल कमिटी का गठन किया है।
इस कमिटी में डॉ. शशि रंजन, रौशन कुमार सिंह और कुमार दिवाकर सिंह को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि नई प्रोटोकॉल कमिटी पार्टी कार्यक्रमों, बैठकों और वरिष्ठ नेताओं के आगमन-प्रस्थान से जुड़े व्यवस्थाओं को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संचालित करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित