समस्तीपुर , मार्च 25 -- मस्तीपुर जिले के मथुरापुर मे बुधवार को शहीद प्रदीप महतो के 30वें शहादत दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इस सभा में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की विधायक अश्वमेध देवी, हसनपुर के विधायक राज कुमार राय, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद डाँ तरूण कुमार, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य दूर्गेश राय और जदयू के जिला प्रवक्ता अनश रिजवान समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. प्रदीप महतों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक अश्वमेध देवी ने कहा कि प्रदीप महतो ने जीवन भर लोगों की सेवा करते हुए अपनी शहादत दी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। साथ ही समस्तीपुर जिले में समता पार्टी के निर्माण में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिमला देवी, जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव सिंह एवं लोजपा नेता महेंद्र प्रधान व अन्य एनडीए नेता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित