नयी दिल्ली , जून 06 -- दिल्ली पुलिस ने यहां जंतर मंतर इलाके में हुए प्रदर्शन को लेकर शनिवार शाम स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।
दिल्ली पुलिस को यह बयान इसलिए जारी करना पड़ा क्योंकि कुछ सोशल मीडिया साइटस और पोस्ट में यह दावा किया गया था कि पुलिस ने वहां पहुंचे आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित