जयपुर , अक्टूबर 14 -- राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण में जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए2629 उम्मीदवारों ने 2795 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं जबकि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 7890 प्रत्याशियों ने 8624 नामांकन पत्र दाखिल किये।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रथम चरण के लिए गत आठ से 13 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे गये और इस दौरान अजमेर जिला परिषद में 130 प्रत्याशियों ने 138 नमाांकन पत्र भरे। इसी तरह अलवर जिला परिषद में 256 उम्मीदवारों ने 269 नामांकन, बाड़मेर में 182 ने 212, भीलवाड़ा में 203 ने 216, बीकानेर में 207 ने 215, डूंगरपुर में 173 ने 177, जयपुर में 223 ने 234, झालावाड़ में 122 ने 126, जोधपुर में 196 ने 208, कोटा में 88 ने 93, नागौर में 198 ने 218, पाली में 145 ने 151 , फलौदी में 132 ने 148, राजसमंद में 89 ने 92 , सिरोही में 127 ने 137 एवं उदयपुर जिला परिषद में 158 प्रत्याशियों ने 161 नामांकन पत्र दाखिल किये।

प्रथम चरण में 16 जिला परिषदों के सदस्यों के चुनाव के लिए गत आठ अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया शुरु हुई और पहले दिन सात उम्मीदवारों ने आठ नमाांकन पत्र भरे। इसके अगले दिन आठ उम्मीदवारों ने आठ नामांकन पत्र दाखिल किये तथा नामांकन के तीसरे दिन 12 अक्टूबर को 595 प्रत्याशियों ने 635 नामांकन एवं चौथे दिन एवं अंतिम दिन 2629 प्रत्याशियों ने 2795 नामांकन पत्र दाखिल किये। इन 16 जिला परिषदों में 586 वार्ड हैं और अलवर जिला परिषद सदस्यों के लिए सर्वाधिक 256 उम्मीदवारों ने 269 नामांकन पत्र भरे।

इसी तरह प्रथम चरण में 104 पंचायत समितियों के 1806 वार्डों में सदस्यों के चुनाव के लिए 7890 प्रत्याशियों ने 8624 नामांकन पत्र दाखिल किये। नामांकन के पहले दिन छह उम्मीदवारों ने सात, दूसरे दिन 33 प्रत्याशियों ने 34 नामांकन, तीसरे दिन 2741 उम्मीदवारों ने 2912 नामांकन एवं चौथे एवं अंतिम दिन 13 अक्टूबर को 5110 उम्मीदवारों ने 5671 नामांकन पत्र दाखिल किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित