पटना , मई 18 -- िहार सरकार के सभी विभाग अब अपने-अपने विभागों की महत्वपूर्ण कार्यों और उपलब्धियों को नियमित तौर पर जनता के बीच रखेंगे। इसके लिए प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे सूचना भवन स्थित 'संवाद' कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इसके संबंध में सभी विभाग को पत्र जारी किया है। पत्र में विभागों के लिए रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इसके लिए प्रत्येक विभाग से किसी वरीय पदाधिकारी को इस कार्य की समुचित व्यवस्था करने के लिए नोडल पदाधिकारी के तौर पर नामित करने का निर्देश पत्र में दिया गया है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में इस आयोजन के लिए संयुक्त निदेशक (प्रेस) रवि भूषण सहाय से सभी विभागों के नोडल पदाधिकारी को समन्वय करने के लिए कहा गया है।
इसका मुख्य उदेश्य विभागीय योजनाओं के बारे में पारदर्शी तरीके से जानकारी आमजन तक पहुंचाना। विभागीय कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। आमलोगों को तमाम लाभकारी योजनाओं के साथ ही इनके क्रियान्वयन की अपडेट जानकारी भी मिलती रहेगी। विभागों की कार्यप्रणाली से आमजन परिचित हो सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित