भोपाल , जून 16 -- मध्यप्रदेश विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की प्रथम परिचयात्मक बैठक आज विधानसभा भवन में समिति के सभापति रमेश मेंदोला की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में समिति के सदस्य सचिन बिरला, अनिल जैन, केशव देसाई तथा चौधरी सुजीत मेरसिंह उपस्थित रहे और समिति की कार्यप्रणाली से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक के प्रारंभ में विधानसभा के अपर सचिव उमेश शर्मा ने समिति के सभापति एवं सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अपर सचिव श्री शर्मा ने समिति की भूमिका, कार्यक्षेत्र, दायित्वों तथा कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए समिति के सदस्यों को आवश्यक प्रक्रियाओं से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित