मुंबई , सितंबर 17 -- भोजपुरी गायिका प्रतिभा राज और अभिनेत्री दामिनी यादव का नया लोकगीत 'पइसा चाही कि मेहरी बलम' रिलीज हो गया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत इस गीत में दामिनी यादव और अभिनेता अवनीश आर्य ने पति-पत्नी की भूमिका निभायी है। गीत में पति-पत्नी के बीच होने वाली मीठी नोकझोंक और प्रेम को मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।
प्रतिभा राज की आवाज में गाये इस गीत के गीतकार रिजवान खान और संगीतकार छोटू बंटी हैं। वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है, जबकि डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय और संपादक आलोक गुप्ता हैं।
गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। उन्होंने कहा कि गीत में पति-पत्नी के रिश्ते की मीठी तकरार को मनोरंजन के अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।
दामिनी यादव ने गीत के निर्माण के लिए रत्नाकर कुमार का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित