जयपुर , मई 10 -- राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि मुस्लिम समाज की मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह एक विशेष मंच है।
श्री जूली रविवार को जयपुर कर्बला मैदान में स्थित हज हाउस में प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत राजस्थान द्वारा 25वें रजत जयंती मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल प्रतिभाओं को सम्मान मिलता है बल्कि अन्य प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक अवसर भी मिलता है।
इस दौरान उन्होंने समाज की प्रतिभाओं की हौंसला अफजाई की। समारोह में आरएएस में चयनित उम्मीदवारों, दसवीं और बारहवीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों और समाज की अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी ,पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित