प्रताप गढ़ , सितम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले मे थाना उदयपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 10 हजार रुपये के इनामिया वांछित एक अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम आहड़ बीहड़ थाना उदय पुर जनपद प्रताप को आज सोमवार को थाना क्षेत्रान्तर्गत जगन्नाथ का पुरवा देवरी जाने वाले मार्ग पर कूड़ाघर के पास से गिरफ्तार किया गया है ,पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार वादी द्वारा थाना उदयपुर पर तहरीर दी गई कि दिनांक 03.04.2026 को ग्राम आहड़ बीहड़ में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में अभियुक्तगण द्वारा वादी एवं उसके भाई के साथ लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, फावड़ा आदि से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उक्त घटना के संबंध में थाना उदयपुर पर हत्या का प्रयास करने व जान से मार डालने की धमकी देने का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित