प्रताप गढ़ , सितम्बर 13 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले मे आज रविवार को गंगा एक्सप्रेस वे पर थाना शेत्र महेश गंज के मलकिया गावँ के पास सब्जियो से लदा एक पिक अप टायर फटने से पलट गया , इस हादसे मे पिक अप सवार 5 लोग घायल हो गये जिसमे से 3 लोगो की हालत गम्भीर बतायी जा रही है।
जिला सूत्रो से आज शाम मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलो को इलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित