प्रताप गढ़ , दिसम्बर 05 -- उत्तर प्रदेश में प्रताप गढ़ जिले के थाना मानिकपुर क्षेत्र के मुंदीपुर ग्राम निवासी अभियुक्ता रीना मिश्रा के आपराधिक कृत्यों से अर्जित अवैध चल संपत्ति को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कुर्क किये जाने हेतु आदेश जारी किया गया है। जब्त की गयी संपत्ति लगभग 2,01,55,345 रुपये की है।

अपर पुलिस अधीकछक पश्चिमी संजय राय ने शुक्रवार को संवाददताओं को बताया है कि पूर्व में मानिकपुर पुलिस की छापेमारी से रीना मिश्रा के पास से तीन करोड़ से अधिक नकदी और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया था और उसे कुर्क किया गया था। उन्होने बताया है कि गैंग सदस्य अभियुक्ता रीना मिश्रा पत्नी राजेश मिश्रा के विरुद्ध प्रतापगढ़ जिला के थाना मानिकपुर में एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी एवं गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में आइ मामले दर्ज हैं।

आपराधिक मामलों में रीना के पति राजेश मिश्रा इस समय जिला कारागार में बन्द है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित