प्रतापगढ़ , नवम्बर 07 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले मे अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस ने शुक्रवार रात साढ़े दस बजे कस्बा संग्रामगढ़ में जुआ खेल रहे छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 55 हजार 195 रुपया नगद , दो गडडी ताश पत्ते एवं एक मोटर साईकिल बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रो से आज मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार जुअडीयो मे सागर तिवारी , धीरेन्द्र कुमार पटेल , गुलशन यादव , हरि लाल पटेल , सागर पटेल ,और पंकज पटेल सभी थाना शेत्र संग्राम गढ़ जनपद प्रताप गढ़ के निवासी है। उक्त प्रकरण में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना संग्रामगढ़ में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित